आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के करमड़ी गांव निवासी राहुल पटेल पुत्र अरविंद पटेल ने प्रथम प्रयास में ही पीजीटी में इक्तीसवीं रैंक प्राप्त की। परिणाम मिलते ही परिवार के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की।
राहुल पटेल की प्राथमिक शिक्षा गांव में ही नर्सरी विद्यालय में हुई। हाई स्कूल की शिक्षा उसने के एस इंटर कॉलेज बैदौली में और ग्रेजुएशन बीएचयू वाराणसी, एमएससी आईआईटी दिल्ली से किया। मित्रों ने मिठाई खिला कर स्वागत किया। इस अवसर पर बसंत पटेल, राजेंद्र पटेल, हरिंदर पटेल, संजय पटेल, अनिरुद्घ पटेल,रविंदर यादव, अरविंद यादव, अरविंद पटेल, पीजीटी में चयन होने पर खुशी व्यक्त किया।
