Breaking News

संदिग्ध परिस्थितियों में पोखरे में डूबा राजगीर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह
 
आजमगढ़: जीयनपुर कोतवाली के खालिसपुर सिघौटा गांव में सोमवार को दोपहर में कुबेर नामक राजगीर की संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे जीयनपुर कोतवाली के उपनिरीक्षक चंद्रशेखर यादव ने शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
 जीयनपुर कोतवाली के खालिसपुर सिघौटा गांव निवासी कुबेर राम पुत्र जगन्नाथ उम्र (48) राजगीर का काम करता था। सोमवार को सुबह काम की तलाश में चुनाहवा बाजार की तरफ निकला था। काम नहीं मिला तो वह वापस लौट रहा था। इस बीच खालिसपुर के ही एक व्यक्ति ने उसे पोखरी साफ करने के बात कही और एक व्यक्ति को और काम पर रखने को कहा। कुबेर राम मजदूर खोजने पड़ोस के गांव मुस्लिमपुर में गया और रमेश राजभर को साथ लेकर काम पर लग गया। दोपहर 12:00 बजे के लगभग आसपास के लोगों ने कुबेर को पोखरी में डूबते देखा, तो शोर मचाया जब तक उसे पोखरी से निकालते तब तक उसकी मौत हो गई थी। मौके पर रोती बिलखती पहुंची उसकी पत्नी निर्मला और भाई पारस ने कहा कि इसकी डूबने से नहीं बल्कि इसको मार कर के पोखरी में फेंक दिया गया है। 
इस संबंध में उपनिरीक्षक चंद्रशेखर यादव ने बताया कि पोखरी में डूबने की सूचना पर हम लोग मौके पर पहुंचे हैं। लाश को पोखरी से बाहर निकलवाया गया है। स्वजनों ने मार कर फेंकने का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

और नया पुराने