Breaking News

प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आजमगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आजमगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर अपराह्न 3.45 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुची। जहां राज्यपाल का अधिकारियों ने बुके भेंट कर स्वागत किया। पुलिस लाइन परिसर में ही राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को गार्ड आफ आनर दिया गया। इसके बाद महामहिम कलेक्ट्रेट पहुंची। कलेक्ट्रेट परिसर में छात्राओं द्वारा बनाई गयी रंगोली का अवलोकन की। वहीं एक जिला एक उत्पाद के तहत ब्लैक पाटरी व स्वयं सहायता समूह की प्रदर्शनी का अवलोकन की। उन्होंने निजामबाद की सुप्रसिद्व ब्लैक पाटरी के सुंदर और आकर्षक कलाकृतियों का अवलोकन कर काफी खुशी जताई और पाटरी बनाने वाले  कुम्हारों से संवाद भी की। उन्होंने स्वयं सहायता समूहो की महिलाओं के स्टाल का भी एक-एक अवलोकन किया और उनसे संवाद स्थापित किया। संवाद के दौरान राज्यपाल ने उनकी समस्याओं के बारे में बात की। इसके बाद महामहिम ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई । करीब 40 मिनट के कार्यक्रम के बाद वे इटौरा स्थित जिला कारागार के लिए रवाना हुई। जेल में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बंद महिला कैदियों से मिली और सीधा संवाद स्थापित किया। राज्यपाल बंदियों और कैदियों से करीब तीस मिनट तक संवाद के दौरान जेल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद वे रात्रि विश्राम के लिए कोटवा स्थित सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गयी। 
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मंगलवार को सुबह 9ः05 बजे कृषि विश्वविद्यालय कोटवां में पहुंचेगी। वहां वे प्रगतिशील किसानों से वार्ता करेगी। इसके बाद वे  चक्रपानपुर स्थित राजकीय मेडिकल कालेज के आडिटोरियम में पहुंचेगी और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद 11.10 बजे मऊ के लिए रवाना हो जायेगी।

और नया पुराने