Breaking News

संदिग्ध परिस्थितियों में पोखरे में डूबने से युवक की हुई मौत।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खालिसपुर ग्राम सभा ने पोखरे में डूबने से युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय युवक कुबेर उर्फ नखड़ू पुत्र जगन्नाथ निवासी खालिसपुर सिहोरा संदिग्ध हाल में किसी तरह से खालिसपुर ग्राम सभा के पोखरे में डूब गया। जब इसकी भनक स्थानीय लोगों को लगी तो उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे बचाने का प्रयास किया जिसमें गांव के ही तीन युवकों ने पोखरी में उतर कर उक्त युवक को ढूंढना शुरू किया और बड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से युवक को मृत हालत में पोखरी में पाया और फिर उसके बाद बाहर निकाला। युवक की डूबने से हुई मौत की खबर जैसे ही गांव में फैली लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों को जानकारी हुई तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया। आपको बता दें कुबेर राजमिस्त्री का कार्य करता था इनके माता-पिता मृत है और 8 भाई बहन है। समाचार संकलन करने तक मौके पर पुलिस नहीं पहुंची थी।

और नया पुराने