Breaking News

प्रदेश के युवाओ को हुनरमंद बनाने व रोजगार दिलाने में योगी सरकार अव्वल: फुरकान खान


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष ने कहा एक बार पुन: बनेगी योगी की सरकार   

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछ्ली सरकार की अपेक्षा कम समय में 5 गुना अधिक प्रशिक्षण प्रदताओ की अनुबंधित करने का काम किया है ताकी युपी का हर युवा हुनरमंद बन सके पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण योजना के तहत साल 2017 से अगस्त 2021तक कुल 410858 युवाओ को रोजगार दिलाने का काम किया गया है उक्त जानकारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष फुरकान खान ने प्रेस के माध्यम से जानकारी दी है फुरकान खान ने बताया उत्तर प्रदेश में युवाओ को हुनरमंद बनाने व रोजगार दिलाने में योगी सरकार अव्वल रही है खास कर ग्रामीण युवाओ का शहर की ओर पलायन को रोकने और उनको गाव के आस पास ही रोजगार दिलाने मे सरकार ने बडी ही कामयाबी हासिल की है दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना डीडीयू- जीकेवाई व अन्य योजनाओ के जरिए 735 निजी प्रशिक्षण प्रदाताओ को अनुबंधित किया गया है फुरकान खान ने कहा की आगामी 2022 मे एक बार पुन: जनादेश भाजपा को मिल रहा है इस बार खासकर मुस्लिम युवा भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं से बहुत खुश है युवाओ की ताकत भाजपा को मजबुत करने का काम करेगी 2022 के चुनाव मे 350 सीट जितने का काम करेगी।

और नया पुराने