Breaking News

आज़ादी के 75 वर्ष बाद भी "गांव सरकार" का ज़िक्र नहीं विडंबना पूर्व स्थिति- बेचू यादव

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

गांव सरकार को लेकर किया गया लोगों को जागरूक।

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के विकासखंड अजमतगढ़ स्थित भरौली ग्राम सभा में भारत परिषद प्रदेश महासचिव बेचू यादव ने लोगों को गांव सरकार पर जागरूक करते हुए कहा कि-  सांसद विधायकों की पेंशन लगातार बढ़ती जा रही है जबकि वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन आज तक गरीबों को ढंग से नहीं मिल पा रही है, और तो और सरकारी कर्मचारियों की पेंशन भी खत्म कर दिया गया। उन्होंने आज के नेताओं पर जमकर बरसते हुए कहा कि वर्तमान की राजनीति बहुत गंदी हो चुकी है।
जरूरत है हमें पार्टी और जाति से ऊपर उठकर वोट करने की जब तक जाति धर्म से ऊपर उठकर वोट नहीं करेंगे यह नेता हमें मूर्ख बना कर वोट लेते रहेंगे। आज आजादी के 75 वर्ष बीत गए लेकिन किसी भी सरकार ने "गांव सरकार" को नहीं बताया और ना ही उसे लागू करने के लिए कभी आवाज उठाई। लेकिन हम लोग "गांव सरकार" की मांग करते हुए इस आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने बैठक में लोगों से अपील की इस बार होने वाले चुनाव में जब भी कोई प्रत्याशी आपके दरवाजे पर वोट मांगने आता है। तो आप उससे यह संकल्प लें कि आप हमारी "गांव सरकार" की मांग चुनाव जीतने के बाद विधानसभा में उठाएंगे और और धारा 15 को हटाकर "गांव सरकार" लागू कराएंगे तभी हम आप को वोट करेंगे। 
इस दौरान विलुप्त हो रही हमारी संस्कृति जांघिया नाच का भी आयोजन किया गया, जिसका सभी ने लुफ्त उठाया, बेचू यादव ने कहा कि जांघिया नाच के माध्यम से हम यह संदेश देने का प्रयास कर रहे हैं कि हमारी विलुप्त हो रही संस्कृति को बचाने की आवश्यकता है।

और नया पुराने