आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 31 अक्टूबर-- अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र एवं अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आजाद भगत सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जयंती पर पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया l अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र ने अधिकारियों/कर्मचारियों को शपथ दिलाई l
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल देश के आजादी के बाद प्रथम गृह मंत्री बनेl उनके समय में देश कई रियासतों में बंटा हुआ था, जिसे एकता के सूत्र में बांधना बहुत बड़ी चुनौती थी l उन्होंने अपनी कार्यक्षमता एवं दूरदर्शिता से आधुनिक भारत का निर्माण किया l श्री मिश्र ने कहा कि पटेल जी को सदा देश की राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के लिए याद किया जाए l
अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आजाद भगत सिंह ने कहा कि पटेल जी को हमेशा राष्ट्रीय एकीकरण एवं समाज के विकास के लिए तथा महत्वपूर्ण कार्यों के लिए याद किया जाएगा l उन्होंने सदैव गरीब, असहाय एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए कार्य किया l उन्होंने कहा कि हमें पूरी मेहनत, ईमानदारी, निष्ठा एवं लगन से कार्य करके उन्हें श्रद्धांजलि देनी चाहिए l श्री भगत सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं को पूरी पारदर्शिता ईमानदारी से लागू करना चाहिएl उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों में युवा वर्ग को पटेल जी द्वारा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के लिए किए गए कार्यों को बताना चाहिए।
इस अवसर पर कलेक्टर के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारी उपस्थित रहे l

