आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के मिश्रपुर लाटघाट में 18 नवंबर 2021 दिन गुरुवार को सकुशल संपन्न हुई इस महिला कबड्डी चैंपियनशिप में कुल लगभग एक दर्जन टीमों ने भाग लिया। जिसमें मिश्रा क्लासेज लाटघाट, कंधरापुर, मऊ, बड़हलगंज, जहानागंज, आदि टिमो ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया तो वहीं पर बहुजन समाज पार्टी के सगड़ी विधानसभा प्रभारी प्रत्याशी शंकर यादव इस प्रतियोगिता में पहुंचकर जहां अपने नाम की शील्ड व आर्थिक सहयोग कमेटी के सदस्यों को किया। तो वहीं पर कहा कि खेल ऐसी चीज है कि जहां जात पात धर्म सब लोग भूल कर खेलते हैं। खिलाड़ी कोई बढ़ा या छोटा नहीं होता है यही बच्चे यहां से निकल कर अपने देश प्रदेश में माता-पिता गांव का नाम रोशन करते हैं। मैं उन माता-पिता उन अभिभावकों व उन कबड्डी कोचो को बधाई देता हूं कि जो इन खिलाड़ियों को तरास रहे हैं हीरा कोयले से मिलता है यह हीरा यही खिलाड़ी है मुझे मौका मिला तो इन खिलाड़ियों के लिए सगड़ी विधानसभा में एक बहुत बड़ा स्टेडियम का निर्माण करूंगा।