आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश की चार चार बार मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती जी की पूज्यनीय माता श्रीमती रामरति जी का निधन कुछ दिन पूर्व उनके घर हो गया। स्वर्गीय श्रीमती रामरति के निधन को लेकर आजमगढ़ जनपद के सगड़ी विधानसभा में जीयनपुर पार्टी कार्यालय पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सगड़ी विधानसभा के प्रभारी प्रत्याशी शंकर यादव विधानसभा अध्यक्ष सीपी विमल के नेतृत्व में 2 मिनट का मौन रखकर पूजनीय माता स्वर्गीय श्रीमती रामरति जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया।
वहीं पर शंकर यादव ने कहा कि मैं उन ऐसी माता को श्रद्धांजलि दे रहा हूं जिन्होंने बसपा मुखिया बहन कुमारी मायावती जैसी शेरनी को अपने कोख से पैदा किया। ऐसी माता ऐसी ही बहनों को पैदा करें इस मौके पर बसपा कार्यकर्ता विजय प्रताप यादव, धर्मराज उर्फ धनाई पटेल, जिला पंचायत सदस्य रामवृक्ष गौतम, जिला पंचायत सदस्य जनार्दन राम, लालमन भारती, रामदरश, सुरेंद्र, रामधनी, पूर्व प्रधान अंगद यादव, राजकुमार यादव, अनिल मौर्या, राम प्रसाद, मंगरु भारती, अभनारायण पटेल आदि दर्जनों की संख्या में बसपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।