आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 11 नवम्बर-- अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल नगर पंचायत के समसल्लीपुर गाँव की राजभर बस्ती में अबैध शराब खरीदकर पीने से दूसरी मौत हो गयी। दूसरी मौत की जानकारी होने पर जिलाधिकारी राजेश कुमार व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा राजभर बस्ती में परिजनों से पहुॅचकर मुलाकात की गयी।
माहुल नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 4, समसल्लीपुर के राजभर बस्ती के मंगरू पुत्र पुद्दन 60 वर्ष ने 08 नवम्बर की देर रात में जहरीली शराब पीने से रात में तबियत खराब हो गयी, इसके पश्चात आस पास के लोगों द्वारा उन्हें तुरंत अहरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, हालत गम्भीर देख सीएचसी अहरौला के डॉक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे फूलपुर निजी ट्रामा सेंटर में ले गए, इलाज के दौरान बुधवार की देर रात में वृद्ध की मौत हो गयी।
ग्राम वासियों द्वारा अवगत कराया गया कि इसके पड़ोसी की बुधवार को दिन में सुबह 11 बजे मृतक छोटेलाल राजभर (42 वर्ष) पुत्र रघुबीर की जहरीली शराब पीने से मौत हो गयी थी।
जिलाधिकारी राजेश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शराब पीने वालों के घर-घर जा कर स्वास्थ्य परीक्षण करने का आदेश दिया। मौके पर अहरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ0 योगेश कुमार गौतम द्वारा टीम के साथ पहुँचकर जांच शुरू कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा कि मौके पर पहुँचकर जानकारी लिया गया। गांव के एक व्यक्ति को पुलिस ने अवैध शराब बेचने के मामले हिरासत में लिया है। दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाने के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर उपजिलाधिकारी फूलपुर ज्ञानचन्द गुप्ता, तहसीलदार संजय कुमार कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी गोपाल स्वरूप बाजपेयी, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, पुलिस चौकी प्रभारी माहुल विजय प्रकाश मौर्य आदि उपस्थित रहे।

