Breaking News

छात्रों द्वारा छात्रवृत्ति आनलाईन आवेदन को अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 03 दिसम्बर 2021 निर्धारित है।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 01 दिसम्बर-- जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत जनपद आजमगढ़ में संचालित समस्त दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया है कि छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत छात्रों द्वारा आनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है एवं संस्था द्वारा अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 03 दिसम्बर 2021 शासन द्वारा निर्धारित है। 
उन्होने जनपद के समस्त दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया है कि छात्रों द्वारा छात्रवृत्ति आनलाईन आवेदन को अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 03 दिसम्बर 2021 निर्धारित है। आनलाईन आवेदन को निर्धारित तिथि के पूर्व अग्रसारित करना सुनिश्चित करें, अन्यथा की स्थिति में यदि किसी पात्र छात्र का आवेदन शिक्षण संस्थान द्वारा अग्रसारित नहीं होता है तो सम्बन्धित संस्था स्वयं उत्तरदायी होगी।

और नया पुराने