Breaking News

6 दिसंबर को सगड़ी में सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सगड़ी तहसील से लेकर डाक बंगले तक साफ सफाई हुई शुरू।

अजमतगढ़ और हरैया ब्लाक के लगभग 400 सफाई कर्मी लगाए गए।
 
सगड़ी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 6 दिसंबर को सगड़ी विधानसभा में संभावित आगमन को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया। बुधवार को सगड़ी तहसील से लेकर डाक बंगले तक साफ सफाई और रंग रोपण का कार्य शुरू हो गया।
प्रशासन पूरी मुस्तैदी से साफ सफाई कराने  में जुट गया है। वही यह भी ख्याल रखा जा रहा है कि कहीं  कोई भी कमी न रह जाए।
एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार ने बताया सगड़ी तहसील के बगल में स्थित जूनियर विद्यालय के मैदान में मुख्यमंत्री आदित्य नाथ की सभा होगी, जिसकी साफ-सफाई युद्ध स्तर पर कराई जा रही है। उसके बगल में हेलीपैड बनाया जा रहा हे, जिसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगे हुए हैं। जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही है।
 खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ इरशाद अहमद भी तैयारियों में लगे हुए हैं। खंड विकास अधिकारी इरशाद अहमद ने बताया अजमतगढ़ और हरैया ब्लाक के लगभग 400 सफाई कर्मी साफ सफाई के लिए लगाए गए हैं‌। वहीं जेसीबी भी लगाई गई है। सगड़ी तहसील से लेकर सभा स्थल और डाक बंगले तक साफ सफाई कराई जा रही है, यह कार्य युद्ध स्तर पर हो रहा है। टेंट लगाने का भी कार्य शुरू हो गया है।
 भाजपा नेता संतोष सिंह टीपू, अरविंद जायसवाल, भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्र भी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।
 आपको बताते चलें कि 6 दिसंबर को सगड़ी विधानसभा में मुख्यमंत्री आदित्य नाथ का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।  जनपद के आला अधिकारी मुख्यमंत्री की सभा को संपन्न कराने के लिए तैयारियों में जुट गए हैं। सभा स्थल से लेकर हेलीपैड पार्किंग की व्यवस्था के लिए  तैयारियां की जा रही है।

और नया पुराने