Breaking News

11 दिसम्बर 2021 को सामूहिक विवाह का आयोजन कराया जाना है।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 01 दिसम्बर-- जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल ने अवगत कराया है कि शासन/निदेशालय के निर्देश के क्रम में सामूहिक विवाह का एक वृहद कार्यक्रम शासन द्वारा निर्धारित तिथि को मेगा इवेन्ट के रूप में एक ही तिथि एवं समय पर शुभ मुहूर्त में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित कराये जाने हेतु आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष जोड़ों का पंजीकरण कराये जाने हेतु निर्देश दिये गये है। 
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत नोडल अधिकारी आरपी सिंह, उपनिदेशक, निदेशालय, समाज कल्याण उ0प्र0 लखनऊ द्वारा आज वाट्सऐप/दूरभाष पर अवगत कराया गया है कि पूरे प्रदेश में दिनांक 11 दिसम्बर 2021 को सामूहिक विवाह का आयोजन कराया जाना है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी (जिला पंचायत), समस्त खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासा अधिकारी, नगर पालिका आजमगढ़/मुबारकपुर, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पंचायतों से अपेक्षा किया है कि जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिये गये लक्ष्य के सापेक्ष किये गये रजिस्ट्रेशन की सूची दिनांक 05 दिसम्बर 2021 तक अवश्य उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

और नया पुराने