Breaking News

कब्रिस्तान से शव की मूड़ी काटकर गायब, पुलिस जुटी जांच में।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम करमैनी निवासी वसीम अहमद पुत्र समीउल्लाह उम्र लगभग 36 वर्ष की मौत 22 दिसंबर को हो गई थी। जिसको फत्तेपुर चांदपट्टी कब्रिस्तान में दफनाया गया था। शनिवार की शाम लगभग 4:00 बजे मृतक के चचेरे भाई मुख्तार अहमद कब्र पर दुआ करने गए।  देखा कि मिट्टी खोदी गई है और उसमें से बांस को हटाया गया है। और लाश की मुंडी कटी हुई है। कटी हुई मुंडी गायब है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रौनापार पुलिस जांच में जुट गई। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष रौनापार अखिलेश चंद्र पांडे ने बताया कि संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। कब्रिस्तान से शव की मूड़ी काटकर गायब होना चर्चा का विषय बना हुआ है। क्षेत्र में इसकी चर्चा जोरों पर चल रही है। मृतक के भाई समीम अपनी तहरीर  मे लिखा कि किसी तांत्रिक द्वारा सर को धड़ से अलग किया गया है उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कारवाई किया जाए। पुलिस ने कहा कि संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

और नया पुराने