Breaking News

ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं सदस्यों के वैधानिक रूप से रिक्त पदों/स्थानों पर उप निर्वाचन हेतु अधिकारी नियुक्त।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 08 दिसम्बर-- जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) राजेश कुमार ने अवगत कराया है कि ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं सदस्यों के वैधानिक रूप से रिक्त पदों/स्थानों (जो मा0 न्यायालय के स्थगनादेश से बाधित न हो), पर उप निर्वाचन सम्पन्न कराये जाने हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है। 
उक्त उप निर्वाचन को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को प्रभारी अधिकारी वाहन, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी को सहायक प्रभारी अधिकारी वाहन, परियोजना निदेशक को प्रभारी अधिकारी कार्मिक, बीएसए को सहायक प्रभारी अधिकारी कार्मिक, डीआईओ एनआइसी को सहायक प्रभारी अधिकारी कार्मिक, जिला पूर्ति अधिकारी को प्रभारी अधिकारी ईंधन, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी को प्रभारी अधिकारी मतपत्र, चकबन्दी अधिकारी सोमेशनाथ पाण्डेय को सहायक प्रभारी अधिकारी मतपत्र, जिला विकास अधिकारी को प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण, जिला पंचायत राज अधिकारी को सहायक प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण तथा वर्कशाप निरीक्षक राजकीय पालिटेक्निक कुलभूषण सिंह को सहायक प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण के रूप में नियुक्त किया गया है।
 जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) ने नियुक्त प्रभारी अधिकारी/ सहायक प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे सौपें गये दायित्व का समय से निर्वहन करें। 

और नया पुराने