Breaking News

कन्ट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 27 जनवरी-- 26 जनवरी, 2022 को गणतन्त्र दिवस के शुभ अवसर पर क्षेत्रीय खेल कार्यालय सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में ओपेन पुरूष महिला वर्ग में 08 किमी0 एवं महिला वर्ग में 04 किमी0 क्रास कन्ट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रातः 08ः30 बजे क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अरूणेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात प्रातः 09ः00 बजे क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर क्रास कन्ट्री रेस का शुभारम्भ किया गया। उक्त क्रास कन्ट्री रेस सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में आयोजित हुई। 
उक्त रेस प्रतियोगिता में 88 पुरूष एवं 28 महिला कुल 116 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का परिणाम के अन्तर्गत पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान अरविन्द यादव पुत्र लालमन यादव, सेठवल आजमगढ़, द्वितीय स्थान सर्वेश मौर्या पुत्र भगवान दास मौर्या, बुदैठा आजमगढ़, तृतीय स्थान सत्यम पासवान पुत्र तीर्थराज पासवान, पटवध आजमगढ़, चौथा स्थान विवेक यादव पुत्र हरिप्रसाद यादव, गुमकोठी आजमगढ़, पांचवा स्थान विपिन यादव पुत्र श्यामबिहारी यादव, नथ्थूपुर आजमगढ़, छठा स्थान रवि यादव पुत्र स्व0 विजयशंकर यादव, उकरौड़ा आजमगढ़, महिला वर्ग में प्रथम स्थान किरन वर्मा पुत्री गनपति वर्मा, रायपुर खुरासीन, द्वितीय स्थान दीपा चौहान पुत्री संजय चौहान, सुलेमपुर हीरापट्टी, तृतीय स्थान नेहा चौहान पुत्री रामाश्रय चौहान, बलरामपुर आजमगढ़, चौथा स्थान चहक कुमारी पुत्री कमलेश कुमार, मातंगपुर आजमगढ़, पांचवा स्थान खुशबू कुमारी पुत्री वीरेन्द्र प्रसाद, नैपुरा आजमगढ़, छठा स्थान प्रतिमा यादव पुत्री रामप्यारे यादव, कोलबाजबहादुर आजमगढ़, ने प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण ए0के0 पाण्डेय, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, आजमगढ़ द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के अन्त में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी द्वारा उपस्थित सभी खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों तथा खेल संघ के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उप क्रीड़ाधिकारी राजनारायण प्रसाद, अजेन्द्र राय सचिव जिला ओलम्पिक संघ, कार्यालय स्टाफ लालचन्द चौहान, अनुपम प्रजापति, अबु सैफ एवं समस्त प्रशिक्षक अवधेश यादव (क्रिकेट), अरविन्द कन्नौजिया (फुटबाल), मिथिलेश यादव (एथलेटिक्स), मो0 इरफान (हॉकी), नागेन्द्र (बास्केटबाल), विष्णुलाल (जिम्नास्टिक) सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे।

और नया पुराने