आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर स्थित श्री केएन सिंह महिला पीजी कॉलेज में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आज समापन हो गया। डॉ सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह प्रबंध निदेशक व प्राचार्य डॉक्टर गोविंद तिवारी द्वारा छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
इस दौरान प्राचार्य गोविंद तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से हम लोगों ने छात्राओं के अंदर सामाजिक विकास व्यक्तित्व विकास के साथ टीम भावना से कैसे काम किया जाए और एक दूसरे के साथ मिलकर कैसे अपने मार्ग को प्रशस्त करें राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य रहा है। 7 दिनों के इस शिविर में बच्चे अपने जीवन के महत्वपूर्ण बिंदुओं को सीख पाते हैं।
डॉ सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह प्रबंध निदेशक ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हमारे विद्यालय की छात्राएं आगे बढ़कर नाम रोशन करेगी हमारा प्रयास रहता है कि हम बेहतर शिक्षा देने का काम करें।