आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पी.जी. कॉलेज मालटारी में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर प्राथमिक पाठशाला मालटारी प्रथम पर आयोजित हो रहा है। आज शिविर का पांचवा दिन है। प्रातः काल राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक/ सेविकाओं ने समय से उपस्थित होकर साफ -सफाई कर लोगों ने स्वच्छता का संदेश दिया। सरोजिनी नायडू ग्रुप की छात्राओं ने रंगोली बनाई । इस ग्रुप में रागनी कनौजिया, रोशनी मोदनवाल, प्रियंका मोदनवाल , कविता कुमारी एवं महिमा भारती है। इन लोगों के रंगोली बनाने का विषय है "सेव अर्थ" रखा। कार्यक्रम का प्रारंभ पूनम के सरस्वती वंदना "मन के अंधेरिया मिटा दा, हटा दा दुख हो हे हंस वाहिनी" एवं महिमा के स्वागत गीत "चुनी चुनी फुलवा हम लाइनि आपके स्वागत में" कार्यक्रम की प्रस्तुति की। स्वयंसेवक प्रद्युम्न, जगलाल चौधरी, अभिषेक गुप्ता, अमन पाल एवं सचिन कुमार ने प्रस्तुत किया। स्वयंसेविका राजनंदनी, रंजना, सपना, पूजा , संगीता यादव एवं रंजना ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी श्री शैलेश सिंह ने कहा कि- "जब भारत स्वतंत्र हुआ तब देश के युवाओं का विकास कैसे हो ? अथवा देश के विकास में युवाओं का प्रयोग कैसे किया जाए उस हेतू राष्ट्रीय योजना की स्थापना की गई"। डॉ. शिव शंकर वर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि-" राष्ट्रीय सेवा योजना मिलकर कार्य करने की प्रेरणा देता है।" रोवर्स /रेंजर्स प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार राय ने कहा कि -"राष्ट्रीय सेवा योजना समुदाय के कमजोर वर्ग के लोगों की सेवा हेतु स्वयं में इच्छाएं जागृत करता है।" डॉ. राजेश यादव ने कहा कि-" स्वयं को सृजनात्मक रचनात्मक कार्य में लगाना ही राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य है। डॉ. शैलेश पाठक ने संचालन कार्य किया तथा आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।