Breaking News

देवरांचल की जनता हैंडपम्प का दूषित पानी पीने को मजबूर।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

हैंडपंप का पानी बदबूदार निकलता है।

कई जगहों पर लगे हैंडपंप खराब हो चुके हैं।

शुद्ध पानी मिलना बहुत मुश्किल।

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र का एक बड़ा तबका जो  देवरांचल में निवास करती है यदि उनके जीवन शैली की बात करें तो  उन्हे दिन गुजारने के लिए काफी परिश्रम करनी पड़ती है जैसा की आप सभी को पता होगा कि हमारे प्रतिदिन की दिनचर्या में जल की अहम भूमिका होती है चाहे वह जल पीने के लिए हो या फिर कपड़े धोने के लिए या बर्तन धुलने के लिए ऐसे में जल की शुद्धता काफी जरूरी होती है जो देवरानचल की जनता को नसीब नहीं है  जिसका कारण विभागीय लापरवाही बताइ जा रही है हैंडपम्प के आसपास कीचड़ और गंदगी के चलते हैंडपंप का पानी बदबूदार और दूषित हो गया है।कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रान के फैलने की आशंका को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से सफाई रखने की अपील की जा रही है। ऐसे में क्षेत्र में इस तरह की  गंदगी दिखना बड़ी मुसीबत का कारण बन सकती है।

और नया पुराने