Breaking News

विद्यालय को हरा भरा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे प्रधानाध्यापक रामसिंह

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

विद्यालय में पर्यावरण पर विशेष ध्यान।

पर्यावरण को लेकर बच्चों में दिखी विशेष रूचि।

फूल पत्तियों से बना भारत का नक्शा।

बच्चों और अध्यापकों ने दीया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

आज़मगढ़: यदि प्रकृति से लेने के साथ उसे लौटाने का भी जज्बा देखना होतो सगड़ी तहसील क्षेत्र के काजी की डिगवनिया पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक से मिलये । अजमतगढ़ विकासखंड में पूर्व माध्यमिक विद्यालय काजीकीडिजीवनिया के प्रधानाध्यापक रामसिंह हर दिन स्कूल की बगिया को हरा भरा रखने के लिए अकेले महनत करते हैं जिसमें बच्चों से भी समय-समय पर मदद लिया करते हैं ताकि उनका प्रकृति से जुड़ाव बना रहे।  जिन्होंने पिछले कई सालों में स्कूल परिसर में पौधों को पानी से सींचकर एक सुंदर बगिया तैयार की। इतना ही नहीं गर्मी की छुट्टीयों में भी यह इस काम में पीछे नहीं  होते है।और तो और उन्होंने विद्यालय प्रांगण में हरे-भरे पौधों से भारत का नक्शा बना डाला है ताकि बच्चों को सीख मिल सके कि हमारा देश हरियाली का प्रतीक है वहीं उन्होंने बताया कि मेरा बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण से जोड़ने का हमेशा प्रयास रहता है और वही उन्होंने  यह भी बताया कि बच्चे भी इसमें रूचि लेते हैं जिससे मुझे काफी बल मिलता है आप विद्यालय परिसर में  इन तस्वीरों से देखकर बखूबी समझ सकते हैं कि इसके लिए कितनी परिश्रम की गई होगी जिसका फल एक गुरु ही समझ सकता है इसीलिए सही  ही कहा गया है कि गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागू पाय बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताए।


और नया पुराने