Breaking News

श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी के राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी के राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर प्राथमिक विद्यालय मालटारी प्रथम पर आयोजित है। यह सात दिवसीय शिविर दिनांक 22/03/2022 से 28/03/2022 तक संपन्न होगा। शिविर हेतु स्वयंसेवक/सेविकाए  प्रातः 8:00 बजे महाविद्यालय परिसर में आये, शिविर हेतु दरी, टेबल, कुर्सी, बैनर, कड़ाही आदि सामग्री व्यवस्थित कर प्रातः 9:30 बजे से शिविर स्थल हेतु एक समूह में प्रस्थान किए।
 शिविर हेतु जाते समय स्वयंसेवक/सेविकाए   एन.एस.एस गीत "उठे समाज के लिए उठे-उठे" गाते रहे, बीच-बीच में गगनचुंबी नारे "कश्मीर हो या कन्याकुमारी भारत माता एक हमारी", "अंधकार को क्यों धिक्कारे, बेहतर हो एक दीप जलाएं," लगाते रहे ।
10:00 a.m. पर सभी लोग शिविर स्थल प्राथमिक विद्यालय मालटारी प्रथम पर पहुंचे।
 वहां साफ-सफाई कर लोग अपने-अपने जगह बैठे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य डॉ केएन गुप्ता जी एवं मुख्य अतिथि सराय सागर मालटारी के प्रधान सोनू सोनकर रहे। कार्यक्रम की शुरुआत कविता के सरस्वती बंदना व रंजना भारती के स्वागत गीत से हुआ। अंशु साध्वी राष्ट्रीय गीत "आवा मिलके गीतिया गायी सभे, आवा मिलके।" रंजना भारती भ्रूण हत्या पर गीत "भईले  पर बेटा बाजे सोलहो बजनवा, गरभे  में मारल जाला बेटी क जनवा बोला काहे"? सपना ने लोकगीत - हंसावे लू  तोही रोआवेलु तोही दर-दर का ठोकर खियावे लू  तोही," अपनी प्रस्तुति दी।
आशुतोष कुमार चौरसिया, प्रिंस कुमार, सचिन, अभिषेक एवं राज सोनकर ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। 
अपने उद्बोधन में संस्था के प्राचार्य डॉ कैलाश नाथ गुप्त एक कहानी कह कर छात्र/छात्राओं को प्रेरित  किया। डॉ शशि कुमार मिश्र ने कहा कि धन जिने का संसाधन है किंतु जीवन नहीं है। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ राजेश कुमार यादव ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से छात्र/छात्राओं का चारित्रिक विकास होता है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ शैलेश पाठक ने आए हुए अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया व  कार्यक्रम का संचालन किया। स्वयंसेवकों/सेविकओ को अगले दिन का दिशा निर्देश देकर समय से छोड़ा गया।

और नया पुराने