आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सगड़ी तहसील के गोपालपुर विधानसभा प्रभारी सुभाष यादव ने लिया अन्न जल संकल्प।
गांव सरकार नहीं हुआ लागू तो नहीं करेंगे प्रधानमंत्री मोदी को वोट।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र भूषण पांडे ने किया आह्वान।
8 अप्रैल को महाराजगंज में होगा नैतिक पार्टी का सम्मेलन।
आज़मगढ़: नैतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र भूषण पांडे गांव सरकार लागू कराने के लिए अन्य जन संकल्प चलाने का आवाहन किया है। गांधी लोहिया का सपना अंबेडकर द्वारा दी गई संविधान व्यवस्था के बावजूद भी गांव सरकार नहीं बन पा रही है।
क्योंकि आज के नेता सत्ता भोग के लिए गांव को गुलाम बनाए रखना चाहते हैं। गांव की गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिए अब एक ही रास्ता है कि गांव-गांव से जन अभियान चलाया जाए। अन्न जल संकल्प ऐसा ही अभियान की शुरुआत की गई है। जिसमें सामूहिक रूप से या व्यक्तिगत रूप से अपने हाथ में अन्न जल लेकर आप संकल्प ले सकते हैं कि आने वाले समय में गांव सरकार यदि मोदी सरकार लागू नहीं करती है तो हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2024 के लोकसभा चुनाव में वोट नहीं करेंगे।

वही आज नैतिक पार्टी के गोपालपुर विधानसभा प्रभारी सुभाष यादव ने अन्य जन संकल्प लिया और गांव सरकार लागू कराने की मांग की इसके साथ ही उन्होंने बताया की आगामी 8 अप्रैल को महाराजगंज में नैतिक पार्टी का एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील किया है कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।