Breaking News

सड़क निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों एवं आसपास के लोगों मे खुशी की झलक।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

वर्षों से खराब थी सड़क, सड़क निर्माण होने से लोगों को मिलेगी सुविधा

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के  अजमतगढ़ के मुख्य मार्ग से सुखमदत्त नगर के पास से भरौली तक जाने वाले मार्ग पर काफी गड्ढे हो गए थे इस मार्ग पर सड़क कम गड्ढे ज्यादा थे लोगों का आवागमन काफी परेशानी में हो गया था। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हादसों का कारण भी बनने लगे थे सड़क पर निर्माण कार्य शुरू होने से लोग काफी खुश हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क बहुत पहले की बनी थी। इसके बाद इसकी मरम्मत नहीं हो पाई जिससे यह जर्जर होती गई। सड़क बनाने को लेकर लोगों ने अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक गुहार लगाई, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा था। लोगों ने सड़क बनने की उम्मीद ही छोड़ दी थी लेकिन अब सड़क निर्माण शुरू हो जाने से लोगों की उम्मीद जगी है और सभी लोग निर्माण कार्यों को देख कर खुश है।

और नया पुराने