Breaking News

घाघरा नदी की कटान से बेघर हुए सैकड़ों परिवार, आजतक नहीं मिला सहारा

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

हर साल घाघरा की कटान में सैकड़ों लोग होते हैं बेघर

पलायन करने को रहते हैं मजबूर

समस्याओं का स्थाई निस्तारण नहीं हो पाता, देवारा के लोग आज भी परेशान

आज़मगढ़: घाघरा नदी का रौद्र रूप देखते ही ग्रामीणों के मन में भय का माहौल बन जाता है। आजमगढ़ जिले के सगड़ी तहसील क्षेत्र अंतर्गत देवराअंचल इलाके में सैकड़ों परिवार बेघर होने को मजबूर हो जाते हैं।
हर साल जब बाढ़ का कहर आता है तो सैकड़ों परिवार पलायन करने को मजबूर हो जाते हैं ऐसे में चुनाव से पहले उनसे तमाम वादे किए जाते हैं कि उनके समस्या का स्थाई निवारण किया जाएगा किंतु उनके लिए ऐसे वादे आम बात बन कर रह जाते हैं उनके जीवन में केवल दर्द और कठिनाइयां रह जाती हैं बने बनाए घर घाघरा नदी में विलीन हो जाते हैं। जरूरत है इनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर निस्तारण करने की।

और नया पुराने