आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
प्रधानाध्यापक राम सिंह को किया गया सम्मानित।
अधिकारियों ने विद्यालय परिवार के उज्जवल भविष्य की कामना की।
छात्रों के जीवन में प्रकाश फैलाने की जताई उम्मीद।
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के विकासखंड अजमतगढ़ अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय काजी की दिग्वनिया के प्रधानाध्यापक राम सिंह को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जाफरपुर आजमगढ़ द्वारा आयोजित "दर्पण" कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। जिसमें विद्यार्थियों के नामांकन, ठहराव, उपस्थिति, सम्प्राप्ति, विद्यालय में नवाचारी गतिविधियों एवं अवस्थापना सुविधाओं में उल्लेखनीय कार्य के आधार पर प्रधानाध्यापक राम सिंह को सम्मानित किया गया किया। जिसके बाद उपस्थित अधिकारियों ने संस्थान एवं विद्यालय परिवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनसे आगे भी इसी तरीके से छात्रों के जीवन में प्रकाश फैलाने की उम्मीद जताई।