आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के भगतपुर गांव में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते लोग परेशान है। क्षेत्र में आए दिन इस तरह की घटना सामने आती है। जिसमें लोगों को बिजली कंपनी अधिक राशि के बिल थमा देती हैं। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी बिजली कंपनी अपनी भूल एक बार भी सुधार नहीं करती.दलित परिवारों में उनको सीमित बिजली का इस्तेमाल होने के बावजूद बड़े बिजली बिल भेजने का बिजली विभाग पर आरोप लगाया है। वही कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के कर्मचारी उनसे अभद्रता पूर्वक बात करते हैं और आज त्योहारों के दिन भी उनके घर में बिजली नहीं है सभी के बिजली कोनेशन काट दिए गए है।