Breaking News

गांव सरकार नहीं हुआ लागू तो नहीं करेंगे मोदी को वोट लिया संकल्प।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

बेलसर गांव में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारत परिषद प्रदेश महासचिव ने जनता से किया अपील।

आज़मगढ़: भारत परिषद गांव सरकार के मुद्दे को लेकर अपने आंदोलन को अब अलग रूप देने जा रहा है। भारत परिषद के प्रदेश महासचिव बेचू यादव ने आज सगड़ी विधानसभा के बेलसर गांव में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी मांगों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है ऐसे में अब हम लोग पहले गांव गांव जनता को जागरूक करेंगे और फिर ब्लॉक मुख्यालय उसके बाद तहसील मुख्यालय फिर जनपद मुख्यालय और फिर राजधानी में धरना प्रदर्शन करेंगे। हमारी मांगों को सरकार को मानना पड़ेगा गांव सरकार हमारा अधिकार है। हम इसे किसी भी कीमत पर लागू करवाएंगे। उन्होंने बताया कि हम लोग गांव गांव जाकर लोगों को गांव सरकार के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दे रहे हैं और उन्हें बता रहे हैं कि आखिर गांव सरकार लागू होना हम सबके के लिए जरूरी क्यों है?
बेच यादव ने कहा कि अगर हमारी गांव सरकार की मांग को मोदी सरकार नजरअंदाज करती है तो हम सभी आज यह संकल्प लेते हैं कि मोदी सरकार को वोट नहीं करेंगे और वहां मौजूद लोगों ने शपथ ली। इस दौरान सैकड़ों महिला और पुरुष मौजूद रहे।

और नया पुराने