Breaking News

क्षेत्र में गेहूं क्रय केंद्रों की क्या है हालत रिपोर्ट।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों के लिए बैठने की व्यवस्था,छाया की व्यवस्था एवं पीने के पानी की व्यवस्था कर दी गई है। आपको बता दें कि प्रत्येक केंद्रों की तरह सगड़ी तहसील क्षेत्र में भी गेहूं क्रय केंद्रों पर 1 अप्रैल2022  से गेहूं की खरीदी शुरू हो जाएगी। जैसा कि आप सभी को पता होगा कि चरणबद्ध तरीके से किसानों के गेहूं खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ऐसे में किसानों को कोई तकलीफ ना हो जिसके लिए सरकार तमाम तरीके के योजनाएं बना रही हैं,जिसमें सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर गेहूं क्रय केंद्र की हालत का जायजा लेने पर हमें  जानकारी मिली है।  मार्केटिंग इंस्पेक्टर  संतोष कुमार यादव  द्वारा बताया गया कि केंद्र पर किसानों के बैठने की व्यवस्था कर दी गई है और आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था कर दी गई है, गेहूं खरीद के सभी संसाधन उपलब्ध हैं,ताकि उनको किसी भी प्रकार से कोई असुविधा ना हो और  गेंहू की खरीद समय से शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल इन सारी चीजों का लाभ कितना किसानों को मिल पा रहा है वह तो किसान ही बता पाएंगे।

और नया पुराने