Breaking News

मौलाना शम्शुद्दीन मेमोरियल कबूतर टूर्नामेण्ट का हुआ आयोजन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आजमगढ़- सगड़ी क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर के मोहल्ला बाजार खास में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी मौलाना शम्शुद्दीन मेमोरियल कबूतरबाजी टूर्नामेण्ट का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीम कुल 12 टीमें थी जिनमे जनपद एवं अन्य जनपद की टीमें शामिल हुई थी । इस कार्यक्रम का आयोजन सलीम खान, सादिक सुल्तान, मोहम्मद शाहनवाज़ शाह आलम के नेतृत्व मे हुआ जिसका संचालन जफर इमाम उर्फ अपोलो ने किया । आयोजनकर्ताओं द्वारा नगर पंचायत जीयनपुर के सम्मानित व्यक्तियों जिनमें नेहाल मेहदी, पुरूषोत्तम यादव, मुन्ना यादव, दीपक गुप्ता, मनीष चौरसिया को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया । सभी मुख्यअतिथियों द्वारा विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। जिनमें मोहम्मदाबाद जनपद मऊ की टीम प्रथम स्थान प्राप्त किया, व मनोज कन्नौजिया सगड़ी आजमगढ़ द्वितीय स्थान पर रहे वहीं तीसरे स्थान पर अजमतगढ़ की टीम रही। मुख्य अतिथि, पुरुषोत्तम यादव और नेहाल मेहदी ने युवाओं से अपील किया की ज्यादा से ज्यादा संख्या में खेलों में प्रतिभाग लें और अपने नगर व जनपद का नाम रौशन करें वहीं अन्य मुख्य अतिथियों ने भी आयोजन कर्ताओं का धन्यवाद करते हुए विजेता टीमों को बधाई दिया।
इस मौके पर फैय्याज कुरैशी, मच्छन खान, सालीम खान, राजू, सलीम अंसारी, मंसूर अहमद, तौहीद, जावेद अहमद के अलावा सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

और नया पुराने