Breaking News

नवागत कोतवाल ने ग्रहण किया जीयनपुर कोतवाली का चार्ज।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आज़मगढ़: आज जीयनपुर कोतवाली पहुंचकर यादवेंद्र पाण्डेय ने पदभार ग्रहण किया। प्रेस प्रतिनिधिओं से बात करते हुए उन्होंने कहां कि शासन की मंशा के अनुरूप क्षेत्र में अमन शांति कायम करने के लिए कार्य करूंगा ।गरीब मजलूम असहायों के लिए कोतवाली के दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे ।हमेशा सही व पीड़ित को न्याय दिलाने का प्रयास करूंगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था कायम रखते हुए क्षेत्र में अमन शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन का सहयोग करें इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी आम जनता के हितों का सदैव ध्यान रखा जाएगा।

और नया पुराने