Breaking News

डीएम ने संविधान निर्माता डॉ0भीमराव अंबेडकर जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया याद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 14 अप्रैल -- जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने आज डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में डॉ0भीमराव अंबेडकर जी की फोटो पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया l
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर भारतीय संविधान की प्रस्तावना "हम भारत के लोग, भारत को एक (संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथ निरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य) बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना को स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और (राष्ट्र की एकता और अखंडता) सुनिश्चित करने वाली बंधुता को बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में एत्द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं" की शपथ दिलाई गई l 
जिलाधिकारी ने डॉ0 अंबेडकर जी के जीवन व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला l
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (भू0/रा0) जेपी सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) आजाद भगत सिंह तथा कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे l

और नया पुराने