आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: विकासखंड सठियांव के गुजरपार में स्थित अंबेडकर जी की मूर्ति के पास भारत परिषद प्रदेश महासचिव बेटू यादव ने बैठक कर लोगों को गांव सरकार के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि गांव सरकार लागू कराने के लिए हम लोगों को एक साथ आना होगा उन्होंने बताया कि पिछले दिनों हमने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर गांव सरकार के विषय पर चर्चा की। जिसके बाद अखिलेश यादव गांव सरकार के प्रति गंभीर दिखे और यह मुलाकात सकारात्मक रही। उन्होंने बताया कि हम लोग किसी भी कीमत पर गांव सरकार आंदोलन को अब युद्ध स्तर पर चलाएंगे। इस दौरान बैठक में अन्य लोगों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।