Breaking News

मिशन शक्ति व नवरात्रि की शुरुआत पर DIG रेंज व SP के नेतृत्व में शहर में फोर्स का पैदल गश्त, व्यापारियों से सुनी समस्या

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आजमगढ़: मिशन शक्ति व नवरात्रि की शुरुआत के अवसर पर पुलिस उप-महानिरीक्षक आजमगढ़ अखिलेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, सहित तमाम पुलिस अधिकारियों सहित पुलिस लाईन्स के फार्स के साथ अग्रसेन चौराहा से थाना कोतवाली, महिला अस्पताल, चौक, सर्राफा मार्केट, पुरानी कोतवाली, पहाड़पुर, शिबली कालेज. ब्रम्हस्थान से करतालपुर तक पैदल मार्च किया गया। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग भी की गयी व बड़ी दुकान के मालिकों से दुकान के समाने CCTV कैमरा लगवाने के लिए बताया गया। व्यापारियों से मिलकर उनकी समस्याए भी सुनी गयी।DIG ने बताया कि फुट मार्च का उद्देश्य है कि लोगों को अपने बीच पुलिस के होने का एहसास कराना है। लोगों की समस्या को सुनना है और त्योहार के अवसर पर शांति व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है। अगर कोई ऐसा ईशू है जिस पर पुलिस का हस्तक्षेप जरूरी है तो उसके बारे में भी चर्चा किया जा रहा है।

और नया पुराने