आज़मगढ़।
रिपोर्ट: विशाल कुमार
आजमगढ़: जिले के बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के कोयलसा ब्लाक अंतर्गत जलालपुर महाबल पट्टी पटेल नगर में स्थित पटेल काम्प्लेक्श में हाइड्रोपे टेक्नोलॉजीस प्राइवेट लिमिटेड कार्यालय का उद्घाटन समाज सेवी नरसिंह पाण्डेय ने फीता काट कर किया। उद्घाटन समारोह में कारपोरेट प्रजेन्टेंशन एवं क्षेत्रीय फिजिटल रोजगार पर चर्चा की गई। चर्चा करते हुए सचिनानंद पाण्डेय ने बताया कि इस आफिस के खुल जाने से न केवल आम लोगों को सुविधा उपलब्ध होगी अपितु इसमें जुड़े बेरोजगार युवाओं को रोजगार भी मिल सकेगा जिससे वे अपना व अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाने में सफल हो सकते हैं। इन्होंने कहा कि हमारी सेवाओं में एक इ पी एस आधार एवं बायोमैट्रिक व्दारा पैसा प्राप्त करना,एम ए टी एम किसी भी बैंक के डेविड कार्ड व्दारा पैसा प्राप्त करना, बी बी पी एस अपने या किसी भी मोबाइल रीचार्ज इलोक्लट्री सिटी बिल का भुगतान एवं इन्सुरेंस प्रीमियम का भुगतान,डी टी एच रिचार्ज ,गैस सिलेंडर बुकिंग,एवं इसका भुगतान ,लोन इ एम आई भुकतान एवं सभी प्रकार के सरकार व्दारा स्वकृत भुकतान करना शामिल है। इस मौक़े पर सूर्य प्रकाश पाण्डेय,सचिन पाण्डेय, मायानंद पाण्डेय,दयानंद पांडेय, रोहित पाण्डेय, बिष्नू पाण्डेय, अखिलेश सिंह, सिम्पल गुप्ता, धर्मेन्द्र पटेल, शम्भा जी राव पटेल,सूरज तिवारी, विक्की पाण्डेय, सीताराम सिंह,रिंकू दूबे, रंजना शुक्ला,राधिका शुक्ला, आदि मौजूद। रहे। इस संस्था के संचालक रोहित पाण्डेय ने आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया।