आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
महिलाओं और बुजुर्गों संग बैठक कर गांव सरकार पर चर्चा
आज़मगढ़: गांव सरकार का आंदोलन लगातार जारी है जगह-जगह गांव गांव में बैठक कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। भारत परिषद संगठन इसके लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। आज भारत परिषद संगठन के प्रदेश महासचिव बेचू यादव ने सगड़ी तहसील क्षेत्र के इसरहा गांव में महिलाओं और बुजुर्गों संग बैठक कर गांव सरकार के बारे में उन्हें जानकारी दी और बताया कि जिस दिन गांव सरकार लागू हुआ हम सबका काम गांव में ही हो जाएगा, ना हमको तहसीलों पर दौड़ना पड़ेगा, ना ब्लॉक मुख्यालयों पर दौड़ना पड़ेगा, और ना ही जिला मुख्यालय पर जाना होगा। सभी अधिकारी गांव में ही उपलब्ध रहेंगे और हमारा काम गांव में ही होगा। गांव सरकार को नेताओं ने नहीं लागू होने दिया क्योंकि गांव सरकार जिस दिन लागू हो गया जनता एक एक पैसे का हिसाब लेना शुरू कर देगी। यही कारण है कि आज तक जितनी भी सरकारें बनी और जितने भी नेता हुए किसी ने गांव सरकार के मुद्दे को नहीं उठाया। लेकिन हम लोग गांव सरकार के मुद्दे को लेकर लड़ाई लड़ेंगे और इसे लागू कराएंगे। इस दौरान मौजूद लोगों ने संकल्प भी लिया कि हमारी बात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मानते हैं और गांव सरकार लागू करते हैं तो हमेशा उनके साथ है और यदि हमारी मांगों को नहीं माना जाता है तो आने वाले लोकसभा के चुनाव में हम लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट नहीं करेंगे।