Breaking News

हनुमान जयंती पर भक्त हो गए बजरंग बली की भक्ति में लीन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र में धूमधाम से मनाई जा रही हनुमान जयंती  आपको बता दें कि हनुमान जयंती का त्योहार हर साल हनुमान जन्मोत्सव चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को बड़ी धूमदाम से मनाया जाता है। इस दिन हनुमान जी के साथ भगवान श्रीराम की भी पूजा की जाती है। इस दिन बजरंग बली की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। यह दिन बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। इस दौरान कोई भी नया काम शुरू करना बहुत ही शुभ होता है। जिसकी वजह से सगड़ी तहसील क्षेत्र के सभी हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ देखने को मिली।

और नया पुराने