आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 16 जून-- माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली तथा उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशों पर माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ व मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आजमगढ़ के निर्देशानुसार 03 जुलाई 2022 को आयोजित होने वाली आरबीट्रेशन वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत को सफल बनाने के लिए मा0 जनपद न्यायाधीश महोदय जितेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में मा0 जनपद न्यायाधीश महोदय के विश्राम कक्ष में आर्बिट्रेशन वादों के निस्तारण हेतु समस्त बीमा कम्पनियों के शाखा प्रबन्धक व कम्पनियों के अधिवक्तागण के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
उक्त विशेष लोक अदालत में ऐसे सभी मामले जो आरबीट्रेशन वादों से सम्बन्धित मामले है और मा0 जनपद न्यायाधीश के न्यायालय तथा अन्य अपर जिला जज के न्यायालयों में लम्बित है, सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किये जायेंगे। इस सन्दर्भ में समस्त सम्बन्धित न्यायालयों द्वारा पक्षकारों को नोटिस जारी किये जा रहे है। वादकारियों को आगामी आरबीट्रेशन वादों का विशेष लोक अदालत में सुलह समझौता के माध्यम से निस्तारित होने वाले वादों के बारे में जागरूक करें तथा दिनांक 03 जुलाई 2022 को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत में उपस्थित होकर उक्त कार्यक्रम का लाभ उठा सकते है।
उक्त बैठक में रामानन्द अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायालय संख्या 06, अनिल कुमार वर्मा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय संख्या-08, सुश्री अनीता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एसपी पाठक परियोजना निदेशक, एनएचएआई आजमगढ़, अशोक कुमार जिला सूचना अधिकारी, किलेन्द्र उपाध्याय श्रीराम सिटी फाइनेंस कम्पनी के अधिवक्ता, शम्भू नाथ सिंह मैगमा फाइनेन्स के अधिवक्ता, विवेकानन्द तिवारी श्रीराम ट्रान्सपोर्ट फाइनेन्स के अधिवक्ता, राहुल श्रीवास्तव महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा फाइनेंस कम्पनी के अधिवक्ता तथा अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
