आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 16 जून-- 69-आजमगढ़ लोक सभा क्षेत्र के उप निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप कार्यक्रम) के अन्तर्गत आज मिल्लत गर्ल्स इण्टर कालेज एवं पंडित राहुल सांकृत्यायन स्कूल द्वारा मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मिल्लत गर्ल्स इण्टर कालेज एवं पंडित राहुल सांकृत्यायन स्कूल के छात्र/छात्राओं के मध्य पेंटिग, स्लोगन एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कर मतदान के दिन अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान करने हेतु जागरूक किया गया।