Breaking News

जनपद में स्थित समस्त तटबंधों की जांच कर क्षतिग्रस्त स्थलों की मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया जाये-डीएम

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 16 जून-- अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आजाद भगत सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि संभावित बाढ़ एवं मानसून के दृष्टिगत पूर्व में ही जनपद में स्थित समस्त तटबंधों की जांच कर क्षतिग्रस्त स्थलों की मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया जाये। साथ ही संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों पर आवश्यक संसाधनों के भण्डारण कार्य की भौतिक रूप से जाँच की जाय। इस हेतु यह आवश्यक है कि सिंचाई, पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर जनपद में स्थित समस्त तटबंधों का स्थलीय निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त स्थलों को चिन्हित कर उनका ससमय मरम्मत कर लिया जाये। 
अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने उप जिलाधिकारी सगड़ी एवं अधिशासी अभियन्ता बाढ़ खण्ड को निर्देशित किया है कि उपजिलाधिकारी अपने नेतृत्व में सिंचाई एवं पुलिस विभाग (संबंधित क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी) के साथ संयुक्त रूप से समस्त तटबंधों का निरीक्षण कार्य पूर्ण करें। साथ ही नवनिर्मित व निर्माणाधीन तटबंधों की वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट दिनांक 19 जून 2022 तक फोटोग्राफ सहित प्रस्तुत करें। उक्त कार्य तात्कालिक प्रवृत्ति की है, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही व शिथिलता न बरती जाये।

और नया पुराने