Breaking News

आज़मगढ़ लोकसभा उपचुनाव: कुल 08 प्रत्याशियों ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 06 जून-- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल भारद्वाज ने अवगत कराया कि 69-आजमगढ़ लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन-2022 के अन्तर्गत नामांकन के आज अन्तिम दिन समाजवादी पार्टी से धर्मेन्द्र यादव ने 04 सेट नाम निर्देशन पत्र खरीदा।
इसी के साथ ही भारतीय जनता पार्टी से दिनेश, समाजवादी पार्टी से धर्मेन्द्र यादव, रमाकान्त यादव ने निर्दलीय, बहुजन मुक्ति पार्टी से अम्बरीष कुमार विजयता, सरवर पार्टी से सरवर अली, राजीव कुमार सिंह ने निर्दलीय, अल हिन्द पार्टी से अमरावती एवं संतोष ने निर्दलीय, इस प्रकार कुल 08 प्रत्याशियों ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। 

और नया पुराने