Breaking News

11 नाबालिग बच्चे बाल श्रम करते हुए पाए गए इनके मालिक के विरुद्ध श्रम विभाग द्वारा नोटिस जारी किया गया।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: आज दिनांक- 16 जून 2022 को बाल श्रम की रोकथाम हेतु शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान बचपन बचाओ आंदोलन व भिक्षावृत्ति के संबंध में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक यातायात नोडल अधिकारी जनपद आजमगढ़ के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में AHTU टीम आजमगढ़ श्रम विभाग व चाइल्डलाइन टीम द्वारा बाल श्रम रोकथाम अभियान चलाया गया जिसमें 11 नाबालिग बच्चे बाल श्रम करते हुए पाए गए इनके मालिक के विरुद्ध श्रम विभाग द्वारा नोटिस जारी किया गया है। चेकिंग के दौरान सभी दुकानदारों को बालश्रम ना कराने हेतु जागरूक किया गया है। संचालित ढाबा होटल दुकानों आदि की चेकिंग की गई तथा मालिकों को हिदायत दी गई कि किसी भी दशा में बाल श्रम ना कराएं चेकिंग के दौरान बाल श्रम कराते हुए पाए जाने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी।

और नया पुराने