आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
स्वाधीनता सेनानी व पूर्व विधायक इंद्रासन सिंह कि आज है 39 वी पुण्यतिथि
आज़मगढ़: सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व स्वाधीनता सेनानी स्वर्गीय इंद्रासन सिंह की 39 वीं पुण्यतिथि पर उनके पौत्र आलोक प्रताप सिंह ने उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित करते हुए उनको याद किया। आलोक प्रताप सिंह ने पूर्व विधायक के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भदौरा गांव निवासी स्वाधीनता सेनानी व पूर्व विधायक बाबू इंद्रासन सिंह हमेशा देश व समाज के की सेवा करते रहे। स्वाधीनता आंदोलन में भाग लेते हुए 1932 से 1945 के बीच कई बार जेल गए। स्वर्गीय सिंह 1962 से 1967 तक सगड़ी विधानसभा के विधायक रहे। इस दौरान उन्होंने देवरांचल में कई विकास कार्यो को कराया जिसमें महुला गढ़वल बांध, बिलरियागंज से लेकर नदवासराय तक पहली बीच रोड, साथ ही साथ शिक्षा के क्षेत्र में उनका काफी योगदान रहा। उन्होंने कई शिक्षण संस्थान की स्थापना की। उनके द्वारा स्थापित गांधी पीजी कॉलेज मालदारी, आईटीआई पॉलिटेक्निक आजमगढ़, मोतीलाल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रामनगर बैजाबारी में उनकी मूर्ति लगाई गई है। जिस पर आज उनके पौत्र व ग्रामीणो ने पुष्प अर्पित कर उनको याद किया।
सराहनीय की तो बात छोड़िए आजकल की पीढ़ी के साथ-साथ आजकल के नेताओं को भी अपना इतिहास याद नहीं रहता है। सारी पार्टियों के नेताओं को खबर नहीं है अपने क्षेत्र के महान स्वाधीनता सेनानी एवं पूर्व विधायक की जन्म तिथि और पुण्य तिथि कब है खैर इनसे उम्मीद भी क्या की जा सकती है इनको चोरी डकैती लूटमार दंगा फसाद से फुर्सत मिले तब नेक काम याद आए जो अपने इतिहास को भुला देता है इतिहास उन्हें भूल जाता है।