आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 16 जून-- जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल ने बताया कि उ0प्र0 प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी, उ0प्र0 द्वारा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत प्रदेश के आर्थिक रूप से पिछड़े उत्साही तथा मेधावी छात्र छात्राओं को विभिन्न परीक्षाओं जैसे सिविल सेवा परीक्षा, एनडीए/सीडीएस, नीट अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु कक्षाओं का लाभ लेने के लिए प्रवेश पात्रता परीक्षा का आयोजन अभ्युदय पोर्टल (abhyuday.up.gov.in) के माध्यम से किया गया था। प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों की कोचिंग आजमगढ़ में दिनांक 13 जून 2022 से प्रारम्भ हो गया है।
उन्होने बताया कि डीएवी पीजी कालेज आजमगढ़ के यूजीसी हाल में यूपीएसएसी/यूपीपीएससी की तैयारी हेतु चयनित 440, डीएवी इण्टर कालेज आजमगढ़ में नीट की तैयारी हेतु चयनित 88, एनडीए की तैयारी हेतु चयनित 71 एवं जेईई की तैयारी हेतु चयनित 27 छात्रों के लिए अपरान्ह 3ः00 बजे से सायंकाल 6ः00 बजे तक कोचिंग का संचालन किया जा रहा है।
उन्होने कहा कि प्रवेश परीक्षा में चयनित छात्र कार्यालय, जिला समाज कल्याण अधिकारी, आजमगढ़ में अपना पंजीयन कराते हुए उपरोक्त दिये गये संस्थान में कोचिंग करना सुनिश्चित करें।