आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 06 जून-- आयकर महानिदेशालय (अन्वेषण), लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में आयकर अधिकारी (इन्वेस्टिगेशन) दिनेश कुमार ने जनपद वासियों से अपील किया है कि उत्तर प्रदेश राज्य के संसदीय/विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उप- चुनाव 2022 के दौरान काले धन के प्रयोग को रोकने के लिए आयकर विभाग से हाथ मिलाएं। उन्होने आम जनता को सलाह दी है कि वह नकदी और अन्य मूल्यवान वस्तुओं आदि की गतिविधयों की सूचना देने में संकोच ना करें व सूचना देने में न डरें। सूचना देने वाल की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
उन्होने कहा कि चुनाव में प्रयोग किये जाने वाले काले धन/अघोषित धन के संदिग्ध होने की सूचना, नकदी की आवागमन/चुनाव में उपयोग के लिए नकदी के वितरण की सूचना टोल फ्री नंबर 1800-180-7540 पर दे सकते हैं। ई-मेल पर सूचना और शिकायत देने के लिए ईमेल आईडी nodalec.itax-up@nic-in एवं फैक्स नंबर 0522-2233306 पर सूचना दे सकते हैं।