Breaking News

आजादी के अमृत योग महोत्सव आजमगढ़ में 8 लाख लोगों को योग से जोड़ने का लक्ष्य।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 06 जून-- क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ0 अक्षय लाल ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में 14 जून 2022 से 21 जून 2022 तक आजादी के अमृत योग महोत्सव तथा आठवॉ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2022 को अमृत योग महोत्सव के रुप में आयोजन किया जाना है। जिसमे शासन द्वारा जनपद आजमगढ़ में 8 लाख लोगों को योग से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। शासन द्वारा दिए गये लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए आयुष विभाग (आयुर्वेद) दृढ़ संकल्प है। अमृत योग महोत्सव के अवसर पर योग को जन-जन तक पहुॅचा कर स्वास्थ्य लाभ देना है। 
उक्त अमृत योग महोत्सव को जन उपयोगी एवं सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों की दिनांक 05 जून 2022 को देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आहूत की गयी, जिसमे अमृत योग महोत्सव का सफल क्रियान्यवन हेतु सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को जिलाधिकारी महोदय द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गये। उन्होंने सभी ब्लाको पर शीघ्र योग प्रशिक्षण कराये जाने हेतु क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को निर्देश दिये, जिसके अनुपालन में दिनांक 8, 9 जून 2022 में जनपद के सभी ब्लाको पर योग प्रशिक्षक द्वारा मास्टर ट्रेनरो को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

और नया पुराने