आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 08 जून-- जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने आज मंदुरी हवाई अड्डा को हैंड ओवर करने का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने एयरपोर्ट पर मौजूद सामानों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया। एयरपोर्ट पर मौजूद सामानों की सूची एसडीएम सगड़ी राजीव रत्न सिंह द्वारा तैयार किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि मंदुरी हवाई अड्डा को वाराणसी एयरपोर्ट एथारिटी को सौंपी जाएगी। यह एयरपोर्ट हैंड ओवर होने के बाद यहां से उड़ान भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए l