आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 08 जून-- 69-आजमगढ़ लोक सभा उप निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप कार्यक्रम) के अन्तर्गत आज राजकीय बालिका उ0मा0 विद्यालय कनैला, राजकीय बालिका उ0मा0 विद्यालय मित्तूपुर जहानागंज एवं श्री राम राष्ट्रीय इ0का0 जहानागंज आजमगढ़ द्वारा मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर राजकीय बालिका उ0मा0 विद्यालय कनैला, राजकीय बालिका उ0मा0 विद्यालय मित्तूपुर जहानागंज एवं श्री राम राष्ट्रीय इ0का0 जहानागंज आजमगढ़ द्वारा मतदाता जन जागरूकता अभियान के माध्यम से मतदान के दिन अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान करने हेतु जागरूक किया गया।