Breaking News

उदयपुर में क्रूर हत्या ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है: फुरकान खान

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़: फुरकान खान पूर्व जिला महामंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा आजमगढ़ ने कहा की यह गैर इस्लामिक अवैध और अमानवीय है यह राजस्थान सरकार की बहुत बड़ी विफलता है जब अपराधियों ने पहले ही वीडियो जारी कर दिया था तो सरकार का दायित्व बनता था कि इस घटनाक्रम को होने से रोके लेकिन इस घटना को रोकने में सरकार पूरी तरह से नाकामयाब रही।
उदयपुर में सिर्फ एक इन्सान की हत्या नहीं बल्कि पूरे इंसानियत की हत्या है इस तरह का कृत्य करने वाले दुर्दांत को  फांसी की सजा होनी चाहिए। फुरकान खान ने कहा कि धर्म की आड़ में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना बेहद अफ़सोसजनक है। इन मुट्ठीभर लोगों की गिरी हुई हरक़तों की वजह से हमारा मुल्क व मज़हब दोनों बदनाम होता है। फुरकान खान ने कहा कि इस अत्यंत घृणित कार्य में शामिल दोषियों को फॉसी की सजा मिलनी चाहिए व घटना की विस्तृत जांच भी होनी चाहिए।

और नया पुराने