Breaking News

जातिवाद व मजहब से ऊपर उठकर लोग खड़े हैं मेरे साथ- गुड्डू जमाली


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़: सदर लोकसभा के उपचुनाव मैं जीयनपुर कस्बा मे चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए गुड्डू जमाली ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी का प्रत्याशी हूं। बहुजन समाज पार्टी की मतगणना ढाई लाख से शुरू होगी ।हमारे साथ जातिवाद वह मजहब से ऊपर उठकर लोग खड़े हैं। बता दें कि यहां जो विरोधी प्रत्याशी हैं वह बाहर के हैं ।उनको जीयनपुर कस्बा का दर्द या स्थानीय मुद्दा नहीं पता है। यहां के दर्द के बारे में वह नहीं जानते हैं। आज हजारों की गाड़ियां लेकर हर जाति के समूह बनाकर प्रचार कर रहे हैं ।यहां समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव हो या अखिलेश यादव दोनों लोगों को जीता कर आप ने सदन में भेजा और वह आजमगढ़ प्रमाण पत्र लेने भी नहीं आए ।यहां का विकास क्या करेंगे ।इस उपचुनाव में जनसैलाब को देखते हुए विपक्ष के लोग घबरा गए हैं। यहां स्थानीय मुद्दा बाढ़ का मुद्दा विकास का मुद्दा लेकर हम आपके साथ हैं । चुनावी जनसभा मे दर्जनों प्रधान महा प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य स्थानीय हर जाति मजहब के लोग खासकर माइ नाइटी के लोग सर्वाधिक संख्या में उपस्थित रहे।
 बता दें कि जनसभा को राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल का समर्थन मिला है ।जिससे हमारे वोट बैंक में वृद्धि हुई है। राष्ट्रीय उलमा काउंसिल के पदाधिकारियों ने भी चुनावी जनसभा को संबोधित किया। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ विजय कुमार, सलीम अंसारी पूर्व सांसद, डॉक्टर मसूद अहमद पूर्व मंत्री ,इम्तियाज आलम पूर्व सांसद ,राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल के पदाधिकारी ,प्रधान महा प्रधान ने उपचुनाव के जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ विजय कुमार और संचालन जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार ने किया।
इस अवसर पर अब्दुल्ला, पूर्व प्रधान जौवाद अहमद ,प्रधान तहसीम, प्रधान कलीम, प्रधान वहाब ,प्रधान रिजवान अहमद, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने