आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
एके शर्मा ने आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के पक्ष में की वोट की अपील
आज़मगढ़: लोकसभा के लिए हो रहे उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव के समर्थन में उर्जा मंत्री एके शर्मा सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया ग्राम सभा में पहुंचे। जहां पर उनका माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।
प्रधान प्रतिनिधि अतुल राय के निवास स्थान पर आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि इस लोकसभा उपचुनाव में आजमगढ़ की जनता ने मन बना लिया है कि बीजेपी को जिताना है। उन्होंने कहा कि जनता का झुकाव निरहुआ की तरफ है। भाजपा की लड़ाई किसी से नहीं है। बल्कि आजमगढ़ की जनता ने मन बना लिया है। निश्चित रूप से इस बार दिनेश लाल यादव को अपना आशीर्वाद देगी उन्होंने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जाति की राजनीति नहीं करती है हमेशा सबको लेकर साथ चलने का काम करती है प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह से कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखते हुए गरीबों किसानों मजदूरों को योजनाओं का लाभ देने का प्रयास किया है वह सराहनीय है। नहीं तो इसके पहले योजनाओं का लाभ जातियां पूछ कर दिया जाता था लेकिन अब भाजपा सरकार में ऐसा नहीं है।
चौपाल कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों की भीड़ रही वहीं भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा रहा।
कार्यक्रम के अंत में आये हुए सभी आगंतुकों का प्रधान प्रतिनिधि अतुल राय ने आभार जताया।